IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की

  • एजेंसियां
Posted on Mar 15, 2010 at 05:33pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

उम्मीदवारों के नाम पर फैसला सोमवार को बीजेपी की केंद्रीय निर्वाचन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने की।

बीजेपी ने पंजाब के लिए अविनाश राय खन्ना और हिमाचल प्रदेश के लिए विमल कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में तीन सीट सत्ताधारी अकाली दल-बीजेपी गठबंधन मिलने की उम्मीद है, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट बीजेपी की झोली में जाने की संभावना है।

दोनों राज्यों में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मार्च को है।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय खेल मंत्री एम.एस.गिल, पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार, डी.पी.सबरवालऔर अकाली दल के वी.एस.वाजवा का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म होने वाला है। अकाली दल के नरेश गुजराल का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होने वाला है।

हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल 13 अप्रैल को खत्म होगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
नितिन गडकरी कल करेंगे अपनी टीम का ऐलान
अगली खबर
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी इंटरसेप्टर मिसाइल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7