ढाका। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जल्दी ही बांग्लादेश-भारत संयुक्त सीमा कार्यदल (जेबीडब्ल्यूजी) की बैठक होगी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री दीपू मोनी ने यह जानकारी दी है।
यह वार्ता मुजीब-इंदिरा भूमि सीमा समझौते के तहत होगी। वर्ष 1974 में तत्कालीन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान और भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दीपू मोनी ने सोमवार को जातीय संसद (संसद) में यह जानकारी दी। उन्होंने वार्ता की कोई तारीख नहीं बताई।
गृह मंत्री सहर खातून ने समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के हवाले से कहा है कि सीमा पर होने वाले विवादों को निपटाने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं।








कमेंट्स
0