मिरानशाह। पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में तीन आतंकवादी मारे गए।
आधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि मिरानशाह के दत्ता खेल क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों पर तीन मिसाइलें दागी गई। स्थानीय निवासी जावेद इकबाल ने बताया कि प्रभावित स्थान से धुआं उठा रहा है।
इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों से निपटने के लिये मानवरहित ड्रोन मिसाइल हमले सबसे सटीक हैं। अब तक किये गये इन हमलों में तालिबानी और अलकायदा के कई शीर्ष आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
हालांकि इन हमलों में निर्दोष नागरिक भी मारे जाते है जिससे जनता में रोष है। पाकिस्तान अमेरिका से ड्रोन तकनीक उपलब्ध कराये जाने की मांग कर रहा है जिसमें पाकिस्तान खुद ही उन स्थानों पर हमला कर सके।








कमेंट्स
0