सना (यमन। पिछले पांच वर्षों से यमन की सरकार के साथ संघर्षरत शिया विद्रोहियों ने बंदी बनाए गए 178 सैनिकों को मंगलवार को रिहा कर दिया।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार युद्धविराम निरीक्षण समिति के एक सदस्य ने बताया कि हूथी विद्रोहियों ने 178 सैनिकों को रिहा किया। मुक्त किए गए सैनिकों को सरकार के हवाले कर दिया गया।
यमन की सरकार और विद्रोहियों के बीच 11 फरवरी को हुए समझौते के अनुसार वर्ष 2004 के मध्य से जारी लड़ाई खत्म हो गई।
हूथी विद्रोही यमन के बहुसंख्यक सुन्नी समुदाय पर शियाओं से भेदभाव का आरोप लगाते हैं जबकि यमन की सरकार का कहना है कि विद्रोही वर्ष 1962 में समाप्त कर दिए गए शिया धार्मिक शासन को फिर स्थापित करना चाहते हैं।








कमेंट्स
0