IBN7 IBN7

[+] 79 और खबरें

विश्व के सबसे छोटे 'बच्चे' पिंगपिंग का निधन

  • एजेंसियां
Posted on Mar 17, 2010 at 10:28am IST

Email
Print

काठमांडू। विश्व के सबसे छोटे 'बच्चे' ने विश्व के सबसे छोटे कद के व्यक्ति ही पिंगपिंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिंगपिंग का 21 साल की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उनकी लंबाई महज 29 इंच थी।

इटली में एक टेलीविजन कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान पिंगपिंग ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद पिंगपिंग को रोम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही पिंगपिंग का निधन हुआ। यह घटना शनिवार की है।

विश्व के सबसे छोटे कद से बच्चे के रूप में मशहूर नेपाल के पोखरा जिले के निवासी 17 वर्षीय खागेंद्र थापा मगार पिंगपिंग के असमय निधन से काफी दुखी हैं। मगार को पिंगपिंग का उत्तराधिकारी माना जाता है।

मगार को विश्व के सबसे छोटे कद से व्यक्ति का ओहदा दिलाने के लिए प्रयासरत संगठन-खागेंद्र थापा मगार फाउंडेशन के अध्यक्ष मीन बहादुर राणा मगार ने कहा, "हम पिंगपिंग के निधन से दुखी हैं। पिंगपिंग का निधन विश्व के सभी छोटे कद के लोगों के लिए दुख का विषय है।"

मगार को पिंगपिंग के निधन की खबर नहीं मिल पाई है क्योंकि वह स्कूल गए थे। पिंगपिंग पिछले महीने ही रोम में मगार से मिले थे। यूरो टेलीविजन ने दोनों को एक मंच पर लाने का काम किया था।

राणा मगार ने कहा, "पिंगपिंग मगार को देखकर काफी खुश थे। दोनों में काफी समानताएं हैं। हम पिंगपिंग के साथ एक होटल में एक हफ्ते तक रुके रहे। दोनों साथ-साथ खेले और खाना खाया।"

इस दौरान पिंगपिंग ने मगार के साथ विशेष रूप से तैयार टेबल पर टेबल टेनिस खेला। दोनों ने साथ-साथ चिकेन सैंडविच और माकारोनी नामक व्यंजन का लुत्फ लिया।

मगार की लंबाई 22 इंच है। उन्होंने विश्व के सबसे छोटे व्यक्ति के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के सामने अपना दावा पेश कर दिया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के प्रकाशकों ने कहा है कि पिंगपिंग के नए उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। उस समय मगार 18 वर्ष के हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि चीन में पैदा हुए पिंगपिंग को विश्व के सबसे कम कद के व्यक्ति के रूप में मार्च 2008 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में जगह मिली थी। इसके बाद पिंगपिंग दुनिया भर में मशहूर हो गए थे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने खुद पिंगपिंग की लंबाई नापी थी। उस समय पिंगपिंग मंगोलिया के एक सुदूरवर्ती इलाके में रहा करते थे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
लादेन को जिंदा पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका
अगली खबर
भारत,पाक और अफगानिस्तान दौरे पर ब्लेक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7