लंदन। ब्रिटेन में एक शख्स ने जिस दिन पत्नी से तलाक लिया, उसके अगले ही दिन उसकी 23 लाख पाउंड की लॉटरी लग गई। उसकी पूर्व पत्नी को लॉटरी में महज पांच डॉलर ही मिल सके।
स्थानीय मीडिया की एक खबर के अनुसार 50 साल के केविन हाल्सटीड एक बस चालक हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को पत्नी से तलाक लिया था और उसके अगले दिन ही उन्होंने एक 'लोटो लॉटरी' टिकट खरीदी। इसी दिन उनकी किस्मत जागी और वह करोड़ों के मालिक बन गए।
केविन के एक मित्र ने बताया कि केविन के तलाक का मामला कुछ वर्षो तक खिंाचा। सब कुछ शुक्रवार को सही ढंग से निपट गया और हम लोग बाहर गए और शराब पिया। शनिवार को उसने लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया। इसके बाद जब उसने अखबार में देखा तो उसने पाया कि वह इतनी बड़ी रकम जीत गया है।"
केविन की पूर्व पत्नी हेलेन तलाक लेने के अपने निर्णय से दुखी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से अलग थे। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं केविन को शुभकामनाएं देना चाहती हूं।








कमेंट्स
0