बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को पांच मिनट के अंतराल पर हुए दो बम धमाकों में 8 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शहर से दक्षिण की ओर करीब 60 किलोमीटर दूर मुसायब में यात्रियों को ले जा रही दो कारों में बम धमाके किए जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
ये धमाके इराक में चुनाव के 9 दिन बाद हुए हैं। ऐसे में लोग यहां स्थिरता के साथ साम्प्रदायिक झगड़ों में कमी की आस लगाए बैठे हैं।
पश्चिमी प्रांत अनबार के फ्लूजा में भी सोमवार को एक कार धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।








कमेंट्स
0