पेईचिंग। चीन ने भारत के साथ दोस्ताना पड़ोसी सम्बन्ध विकसित करने और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि दोनों देशों को आपसी और पूरी दुनिया के लिए इस दिशा में काम करना चाहिए।
चीन ने कहा कि भारत के साथ सीमा विवाद बना हुआ है और इसे समानता और दोस्ताना तरीके से सुलझाया जाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हम भारत के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाने और अच्छे पड़ोसी और हमेशा के लिए अच्छे मित्र तथा भागीदार बनने के लिए काम करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और चीन प्रमुख विकासशील देश हैं और पड़ोसी भी हैं इसलिए दोनों को आपसी और पूरी दुनिया के हित के लिए अच्छे पड़ोसी बनने और आपसी सहयोग के लिए काम करना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने इस दिशा मे प्रयास के तहत अपना उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा है तथा व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग किया है।








कमेंट्स
0