मुंबई। रणबीर कपूर के साथ फिल्म करना चाहती हैं अनुष्का। इसके लिए अनुष्का डॉयरेक्टर इम्तियाज अली को पटाने में लगी हैं। अनुष्का ने इम्तियाज से डिमांड की है कि वो अपनी अगली फिल्म 'रॉकस्टार' में उन्हें रणबीर के अपोजिट काम करने का मौका दें।
दरअसल इम्तियाज को फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की की जरूरत है जो देखने में कश्मीरी लगे और अच्छी हिंदी बोल सके। इस रोल के लिए कैटरीना को रिजेक्ट किया जा चुका है, क्योंकि वह कश्मीरी तो दिखती हैं, लेकिन इतनी अच्छी हिंदी नहीं बोल पातीं।
इम्तियाज ने रणबीर को साफ बोल दिया है कि 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान वो किसी और फिल्म पर काम ना करें। अब देखना यह है कि इम्तियाज को कोई और कश्मीरी दिखने वाली लड़की मिलती है या फिर अनुष्का की ही किस्मत चमकती है।








कमेंट्स
0