IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

पाकः हिंदू सांसदों ने किया संसद का बहिष्कार

  • एजेंसियां
Posted on Mar 17, 2010 at 03:43pm IST

Email
Print

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के हिंदू सांसदों ने वहां के एक शीर्ष जज की टिप्पणी से खफा होकर नेशनल असेंबली का बहिष्कार किया। जज ने टिप्पणी की थी कि शायद हिंदू ही पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं।

पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी के सांसद रमेश लाल ने ये मुद्दा नेशनल असेंबली में उठाया और कहा कि लाहौर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ख्वाजा मुहम्मद शरीफ की इस टिप्पणी से चालीस लाख पाकिस्तानी हिंदुओं को ठेस पहुंची है।

सोमवार को अफगान तालिबानी नेता से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस शरीफ ने एक वकील से बहस करते हुए कहा कि पाकिस्तान में लगातार हो रहे हमलों के पीछे अमेरिकी सिक्योरिटी फर्म ब्लैकवाटर और हिंदुओं का हाथ है।

लाल ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति पर शक है तो उसका नाम सार्वजनिक किया जाए, न कि देशभक्त हिंदू समुदाय पर ही आरोप मढ़ दिया जाए। लाल ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का ध्यान इस ओर खींचा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी से अपील की कि इस मुद्दे को स्वयंसंज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया जाए।

पीपीपी के चीफ व्हिप और लेबर मिनिस्टर खुर्शीद अहमद शाह ने सफाई दी कि जज की ये टिप्पणी जानबूझ कर नहीं की गई बल्कि गलती से हो गई। उन्होंने कहा कि जज आर्थिक मदद के लिए भारतीयों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे न कि पाकिस्तान के हिंदुओं को।

पीएमएल-एन के राशिद अकबर निवानी ने कहा कि जजों को न्यायपूर्ण बातें करनी चाहिए। वहीं पीपीपी के सांसद मुनव्वर तलपुर ने हिंदू समुदाय से माफी मांगी और कहा कि वे भी उतने ही अच्छे पाकिस्तानी हैं जितना कि कोई और। उन्होंने जज के बयान की निंदा की।

एजेसियों की जानकारी के साथ


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
राव ने यूएस को दी पाक से हुई वार्ता की जानकारी
अगली खबर
दाऊद को ISI से खतरा,पाक छोड़ने की फिराक में

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7