चंडीगढ़। मशहूर अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
धर्मेंद्र का उपचार यहां के ‘पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन’ (पीजीआईएमआईआर) में चल रहा है। पीजीआईएमआईआर की ओर से बताया कि धर्मेंद्र चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
पीजीआईएमआईआर के एक प्रवक्ता ने कहा कि धर्मेंद्र की सेहत की चिकित्सक जांच कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
इन दिनों धर्मेंद्र ‘यमला पगला दीवाना’ नाम की एक फिल्म की शूटिंग अपने गृह राज्य पंजाब के विभिन्न स्थानों पर कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके दोनों पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल भी हैं।








कमेंट्स
0