पटना। जनता दल युनाइटेड में शरद यादव और नीतीश के दो खेमे अब साफ नज़र आ रहे हैं। नीतीश के गुट पर दबाव बनाने के लिए किसान महापंचायत रैली करने का फैसला भी ले लिया गया है।
उधर जेडीयू के बिहार प्रदेश पूर्व अध्यक्ष लल्लन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को चिट्ठी लिखकर कहा है की पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहाल होनी चाहिए ताकि कोई नेता अपने को पार्टी से ऊंचा न समझे।
अब आखिरी फैसला शरद यादव को करना है। ये भी उम्मीद की जा रही है की शरद यादव एक ऐसी सेंट्रल कमिटी की घोषणा कर सकते हैं जो की पार्टी में हो रहे सभी राजनैतिक फैसलों पर नज़र रखेगी।








कमेंट्स
0