IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

ममता की हकीकत, रेलवे में निजी क्षेत्र को न्योता

Posted on Mar 17, 2010 at 05:55pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। रेलमंत्री कोई भी हो सभी दावा करते रहे हैं कि रेलवे का निजीकरण किसी कीमत पर नहीं होगा, लेकिन ये सच नहीं है। ममता बनर्जी ने तो रेलवे की कोर एक्टिविटी यानी माल की ढुलाई तक के लिए निजी क्षेत्र को खुला न्योता दे दिया है।

दरअसल सभी को पता है कि रेलवे को सबसे ज्यादा आय माल की ढुलाई से होती है। इसी माल ढुलाई पर निजी क्षेत्र की नजर लगी हुई थी और ममता ने उन्हें अपने इस रेल बजट ये तोहफा दे दिया।

बजट में साफ किया गया है कि रेलवे एक विशेष माल डिब्बा निवेश योजना शुरू करेगी। इससे लोहा, कोयला और सीमेंट की ढुलाई की जा सकेगी। इसके अलावा वनस्पति तेल, शीरा, रसायनों, पेट्रोकेमिकल्स और सीमेंट जैसे थोक यातायात के लिए विशेष मालगाड़ी चलाने के लिए निजी आपरेटरों को अनुमति दी जाएगी।

ममता के दावों की पोल खोलने के लिए रेल बजट के पेज 18 पर दर्ज ये योजनाएं काफी है। रेलवे की कोर एक्टिविटी यानी माल ढुलाई को निजी ऑपरेटरों के लिए क्यों खोला जा रहा है। इसका रेलवे के पास कोई जवाब नहीं है।

रेल राज्यमंत्री भले ही इसकी जानकारी होने से इनकार करें। लेकिन सच ये है कि जिस बजट को संसद ने पास किया है उससे अब जल्दी ही माल ढुलाई भी निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया जाएगा।

रेलवे की आमदनी पर पड़ेगा असर

बहरहाल माल की ढुलाई में निजीक्षेत्र को न्योता देने से रेलवे की आमदनी पर असर पड़ना तय है। कहा जा रहा है कि प्राईवेट ऑपरेटरों से रेलवे को सिर्फ लाइसेंस फीस और लीज चार्जेस ही मिलेगा, जबकि रेलवे को इन बोगियों के मेंटीनेंस से लेकर इंजन, स्टॉफ सब कुछ उपलब्ध कराना होगा।

जल्दबाजी में ये मामला बजट में शामिल तो कर लिया गया है, लेकिन इसका पूरा ब्यौरा अभी तैयार नहीं किया गया है।

कहा गया है कि इस पूरे मामले में एक विस्तृत नीति बाद में जारी की जाएगी। इसके जारी होने पर ये साफ हो जाएगा कि इन ऑपरेटरों पर रेलवे कितना मेहरबान है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
जेडीयू नेता नीतीश-शरद के बीच विवाद गहराया
अगली खबर
महेश भट्ट हाथ लगा तो मजा चखाऊंगा: ठाकरे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7