गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक श्रीपति आजाद ने सोमवार को एक महिला के शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा है।
जली महिला को ग्रामीणों ने आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत कुछ ठीक होने पर उसके पुत्र ने मंगलवार की देर रात विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई और विधायक की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई लेकिन रात साढ़े बारह बजे तक उसे कोई सफलता नहीं मिली सकी।
सावित्री देवी निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सदर कोतवाली के घर सदर विधायक श्रीपति आजाद अक्सर जाते थे। सोमवार की शाम आठ बजे वह उसके घर गये और नए मकान में किसी से कुछ कहे बगैर बैठ गए। किसी को उनके आने का कोई पता नहीं था।
सावित्री देवी को जब उनके आने की खबर लगी तो वह खाना लेकर पुराने घर से नए घर में गई। उसके पहुंचते ही सदर विधायक ने थाली फेंक दिया और बगल में रखा मिट्टी तेल भरा गैलन उसके ऊपर फेंक दिया। तत्पश्चात माचिस लगा दिया।
सावित्री अपने बचाव में श्रीपति का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद शोर मचाया तो सदर विधायक पीछे से खिड़की के रास्ते भाग गया। शोर सुन गांव वाले आये और सावित्री को सदर अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में सावित्री के पुत्र मनीष कुमार शर्मा ने सदर कोतवाली को विधायक के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस सदर विधायक श्रीपति आजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।
मामला मीडिया मे आने के बाद से विधायक फरार है और पुलिस उन्हें तलाश रही है। जहा एक तरफ महिला जिंदिगी और मौत से जंग लड़ रही है वहीं पुलिस विधायक के खिलाफ बयान देने से बचती नजर आ रही है।








कमेंट्स
0