मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर से जहर उगला है। राज ने कहा है कि अगर फिल्म निर्माता महेश भट्ट मेरे हाथ लग गया तो उसको मैं मजा चखाऊंगा।
दरअसल एक बार फिर से मनसे ने फिल्म इंडस्ट्री को निशाना बनाया है। इससे पहले करण जौहर भी उनके निशान पर थे जिससे उन्होंने साफ तौर पर माफी मंगवाई थी।
मालूम हो कि बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म की शूटिंग चल रही थी तभी कुछ मनसे कार्यकर्ता ने वहां पहुंचकर जबरदस्ती अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की थी।
जिसके बाद महेश ने पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी इनक खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इस बात को लेकर आज ठाकरे ने महेश भट्ट को धमकी दी है कि अगर महेश भट्ट मेरे हाथ लग गया तो मजा चखाऊंगा।
गौरतलब है कि 11 मनसे कार्यकर्ताओं को रविवार शाम को महबूब स्टूडियो में प्रोडयूसर से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।








कमेंट्स
7