मुंबई। दीपिका पादुकोण को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है। रणबीर से ब्रेकअप के बाद उनके दिल में एक और शख्स ने दस्तक दे दी है। खबर है कि दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ रहा है। दोनों हर जगह साथ-साथ ही देखे जा रहे हैं। दीपिका के इस नए प्यार ने उनके दिल का सूनापन दूर कर दिया है।
दीपिका ज्यादा इंतजार नहीं करती। रिश्तों में खटास आने पर उसे बेवजह खींचती नहीं। बल्कि नई राह तलाश लेती हैं। जिंदगी की एक कहानी खत्म होती है, तो दूजा किस्सा शुरू हो जाता है। खबर है कि दीपिका के नए बॉयफ्रेंड का नाम सिद्धार्थ माल्या है।
जी हां, सिद्धार्थ मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट और किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका और सिद्धार्थ आजकल खूब प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं। हर तरफ दोनों के प्यार के चर्चे हैं। दोनों कई पार्टीज में एकसाथ ही देखे जा रहे हैं।
दरअसल रणबीर से ब्रेक अप के बाद दीपिका खुद को तन्हा महसूस कर रहीं थी। ऐसे में उन्हें किसी दोस्त के सहारे की जरूरत थी। ऐसे में शायद वो सिद्धार्थ माल्या के करीब आ गईं और दोनों के बीच लव की खिचड़ी पकने लगी।
वैसे माल्या परिवार से दीपिका की काफी पुरानी जान-पहचान है। वो न सिर्फ किंगफिशर के बिकिनी कैलंडर में नजर आ चुकी हैं, बल्कि किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रैंड एम्बेसेडर भी हैं। इसके अलावा दीपिका, कटरीना के साथ माल्या की आईपीएल टीम बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की ब्रैंड एम्बेसेडर भी हैं।
मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में वो रॉयल चैलेंजर्स का हौसला बढ़ाने के लिए बैंगलोर में मौजूद थीं। और उनके साथ थे सिद्धार्थ। जब रॉयल चैलेंजर्स की टीम जीती तो खुशी में दीपिका सिद्धार्थ से लिपट गईं। खबर ये भी है कि रॉयल चैलेंजर्स की इस जीत की खुशी में एक शानदार पार्टी दी गई। जिसमें दीपिका सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं।
यानी अब ये कहना गलत नहीं होगा, कि सिद्धार्थ माल्या की दोस्ती ने दीपिका के दिल से रणबीर का नाम मिटा दिया है।
पढ़ें: दीपिका की जिंदगी में अबतक कौन-कौन आए?
दीपिका और सिद्धार्थ के प्यार की बात अगर सच मान ली जाए, तो ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों का ये रिश्ता कब तक कायम रहेगा। क्योंकि दीपिका के बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट काफी लंबी है। शुरुआत हुई मॉडल कम ऐक्टर निहाल पांड्या से। फिल्मों में आने से पहले दीपिका हमेशा निहाल के साथ ही नजर आती थीं। उसके बाद अचानक दीपिका की दिलचस्पी क्रिकेट में बढ़ गई। और इस चंचल बाला की लव लाइफ में महेंद्र सिंह धोनी की ऐंट्री हुई। देखते ही देखते दोनों के इश्क के चर्चे फिजाओं में तैरने लगे।
लेकिन जल्द ही दीपिका की जिंदगी से धोनी आउट हो गए और उनकी जगह युवराज ने ले ली। यहां तक कि युवराज के बुलाने पर वो मैच देखने सिडनी तक पहुंच गईं। सिडनी में दीपिका ने युवराज के साथ एक रेस्टोरेंट में अपना बाईसवां जन्मदिन भी मनाया। खबर उड़ी कि दोनों दिलोजान से एक दूसरे को चाहने लगे हैं। लेकिन वक्त बीता और धोनी की तरह ही युवराज भी दीपिका से दूर हो गए।
इस बीच में दीपिका का नाम मॉडल टर्नड ऐक्टर उपेन पटेल के साथ भी जोड़ा गया और उनकी कुछ पुरानी हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर नजर आईं। उसके बाद दीपिका ने रणबीर का दामन थाम लिया। ये साल 2007 की बात है। रणबीर भी दीपिका पर लट्टू हो गए। देश हो या विदेश दोनों हर जगह हमेशा साथ देखे जाते थे।
फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' की शूटिंग के दौरान दीपिका और रणबीर का प्यार और परवान चढ़ा। लेकिन बताया जाता है कि रणबीर की मां नीतू सिंह को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। लेकिन रणबीर ने पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वो दीपिका से मिलते रहे।
ये रणबीर के प्यार का ही असर था कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर उनके नाम का टैटू भी बनवा लिया। लेकिन 2009 आते-आते दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और बात ब्रेक अप तक जा पहुंची।
रणबीर के बाद दीपिका का नाम फरहान अख्तर के साथ जोड़ा गया। लेकिन जल्द ही इस खबर ने दम तोड़ दिया। हाल ही में
दीपिका का नाम शाहिद के साथ भी उछाला गया। एक अवॉर्ड फंशन में दोनों जब साथ-साथ बैठे नजर आए तो चर्चा का बाजार और गर्म हो उठा। लेकिन अब सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका के रिश्तों की बात ने सभी पुरानी बातों पर पर्दा डाल दिया है। अब सबकी जुबान पर सिर्फ सिद्धार्थ और दीपिका के प्यार के ही चर्चे हैं।








कमेंट्स
0