मुंबई। रणबीर दीपिका से अलग हो कर फ्री महसूस कर रहे हैं तभी तो वो अब कटरीना के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं। जिसमें दोनों के बीच कई हॉट सीन्स होंगे। यानी यहां भी मामला काफी गर्म है।
जी हां, खबर है कि 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' के बाद कैट और रणबीर एक और फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। जिसके निर्देशक हैं अनुराग बसु।
खास बात ये है कि इस फिल्म में कैट और रणबीर के बीच कई हॉट सीन्स होंगे। जैसे कि अनुराग की पिछली फिल्मों मर्डर, गैंगस्टर, लाइफ इन-अ-मेट्रो में देखने को मिले। अनुराग की नई फिल्म 'काइट्स' में भी ऐसे गरमा-गरम सीन्स की भरमार है।
सूत्रों के मुताबिक ‘कटरीना के हर फिल्म कॉन्ट्रैक्ट में नो किसिंग का क्लॉज जरूर होता है, लेकिन अनुराग बसु की इस फिल्म के लिए वो इस क्लॉज को हटा सकती हैं, यानी फिल्म में रणबीर और कैट के बीच कई हॉट सीन्स नजर आएंगे।‘
इन हॉट सीन्स को देखकर कई लोगों के दिल जल सकते हैं। वहीं दीपिका की बची-खुची उम्मीदें भी टूट जाएंगी। क्योंकि रणबीर से उनके ब्रेक अप की वजह कटरीना को ही माना जाता है।
एक वक्त तो हाल ये हो चला था कि फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान दीपिका भोपाल पहुंच जाया करती थीं। ताकि रणबीर को कैट पर नजर रख सकें। शायद इसी के चलते रणबीर से उनकी खटपट हुई। ऐसे में अब रणबीर को कैट के साथ हॉट सीन्स करते देखकर उन्हें शायद अच्छा न लगे। लेकिन लगता नहीं कि रणबीर और कैट को इससे कोई फर्क पड़ने वाला।








कमेंट्स
0