IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

अब आतंकवादियों से निपटेंगे मिर्ची हथगोले!

  • एजेंसियां
Posted on Mar 18, 2010 at 12:51pm IST | Updated Mar 18, 2010 at 01:15pm IST

Email
Print

तेजपुर। आतंकवादियों से निपटने के लिए रक्षा मामलों के विशेषज्ञ दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची से बने हथगोले का इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने ऐसे कुछ हथगोलों का परीक्षण किया है।

उत्तरी असम के तेजपुर में रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में मिर्ची से बने हथगोले का परीक्षण किया गया है। यह हथगोला दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची 'भूत जोलोकिया' से बनाया गया है।

डीआरडीओ के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. बी. श्रीवास्तव ने कहा कि मिर्ची हथगोला विषैला हथियार नहीं है। यह इतना तीखा होता है कि इसकी गंध से आतंकवादी अपने ठिकाने से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

'भूत जोलोकिया' मिर्ची की चीनी प्रजाति से संबंद्ध है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने इसे सबसे तीखी मिर्ची करार दिया है। श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा बलों को इस तीखी मिर्ची से बने हथगोले मुहैया कराने के लिए कार्य जारी है।

मिर्ची से बने हथगोले की खासियत यह होगी कि इससे जिसपर हमला किया जाएगा उसे अधिक नुकसान नहीं होगा और आसानी से उसे अपनी गिरफ्त में लिया जा सकेगा।

श्रीवास्तव ने कहा कि 'भूत जोलोकिया' के पाउडर का इस्तेमाल महिलाएं अपनी रक्षा के लिए भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शनों में इस पाउडर के छिड़काव पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पाउडर का प्रयोग आंसू गैस के स्थान पर किया जा सकता है।

श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अलावा सर्द इलाकों में तैनात जवानों के भोजन में भी इस मिर्ची के इस्तेमाल को लेकर विचार किया जा रहा है, ताकि उन्हें सर्दी कम लगे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बैरक के आसपास सुरक्षा के लिए इस मिर्ची का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि दुश्मन बैरक की तरफ नहीं आ सकें।

उल्लेखनीय है कि बाजार में एक किलोग्राम 'भूत जोलोकिया' 300 रुपये में मिलती है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
मासूम बच्चों को पालने में बैठाकर कुएं में उतारा फोटो
अगली खबर
दिन-रात के बीच मिट जाएगी अवधि संबंधी दूरियां

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7