IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

मुस्लिम सांसद लामबंद, की आरक्षण की मांग

Posted on Mar 18, 2010 at 08:01pm IST | Updated Mar 18, 2010 at 10:26pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। अलग-अलग पार्टियों के मुस्लिम सांसद अब महिला आरक्षण के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। इन सांसदों की मांग है कि पहले रंगनाथ मिश्रा कमेटी की सिफारिशें लागू करो। मुसलमानों को रोजगार और शिक्षा में आरक्षण दो।

मुस्लिम सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस सिलसिले में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की है। इस मुद्दे पर मुस्लिम सांसदों का एक साझा मंच बनाने की पहल भी शुरू हो गई है।

दरअसल मुसलमान सांसद पशोपेश में हैं। पार्टी लाइन कुछ भी कहे मगर कौम की मुश्किलें उन्हें सोचने पर मजबूर कर रही हैं। पहले सच्चर कमीशन और फिर रंगनाथ मिश्रा कमेटी दोनों की सिफारिशों नें मुसलमानों को कुछ नहीं दिया। यथार्थ में उन्हें आज भी किसी ठोस चीज के हासिल होने का इंतजार है। ऐसे में यह मुस्लिम एमपी चाहते हैं की या तो महिला आरक्षण बिल पास कराने से पहले सरकार मुस्लिम प्रनिधित्व पर गंभीरता से सोचे।




मुसलमान सांसद इस मसले पर पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सोच रहे हैं। उनकी चिंता ये भी है कि मुसलमानों का प्रतिनिधित्व पहले ही काफी कम है। इनमें यूपीए के अपने घटक दलों के भी सांसद हैं। इनमें खास तौर पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्वाचित मोहद अजीम के साथ ही नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहद शफी, एआईएमआईएम के असादउद्दीन ओवेशी और समाजवादी पार्टी के अमीर आलम खान शामिल हैं। इन तमाम मुस्लिम सांसदों नें प्रधानमंत्री से मुलाकात कर अपनी चिंताए जाहिर की हैं।

मुसलमानों के पशोपेश की एक बड़ी वजह संसद और विधानसभाओं में उनकी तादाद है। मुस्लिम संसद इस बात से डरे हुए हैं की कहीं महिला आरक्षण संसदीय लोकतंत्र में उनकी दावेदारी पर भरी न पड़ जाए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Women reservation bill, muslim, Leaders



पिछली खबर
‘मैं नहीं मानता ये सिर्फ रिश्वत का ही पैसा है’
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें गुरुवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7