IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

गुजरात ब्लास्ट का आतंकी ब्रिटेन में गिरफ्तार

  • एजेंसियां
Posted on Mar 19, 2010 at 01:42pm IST | Updated Mar 19, 2010 at 02:41pm IST

Email
Print

गांधीनगर। गुजरात पुलिस का एक दल ब्रिटेन में गिरफ्तार सूरत बम विस्फोट के आरोपी हनीफ उमरजी पटेल ऊर्फ टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण के लिए लंदन जाएगा।

राज्य के पुलिस उपायुक्त सुभाष त्रिवेदी और पुलिस निरीक्षक जे. एम. पटेल व आर. एच. हादिया जल्द ही लंदन के लिए रवाना होंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हनीफ सूरत विस्फोट के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ वहां कोई मामला दर्ज नहीं है।

हादिया ने कहा कि लंदन पुलिस हनीफ को भारतीय अधिकारियों के हवाले करने को तैयार है। 49 साल के हनीफ को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह हिरासत में हैं और उसे 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान उसके प्रत्यर्पण को लेकर भी सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी, 1993 को सूरत में हुए दो बम विस्फोटों में एक बच्ची की मौत हो गई थी और 12 घायल हो गए थे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
प्रतिबंध के बावजूद कंधमाल जाएंगे तोगड़िया
अगली खबर
डिसलेक्सिया पीड़ित को कैलकुलेटर की छूट नहीं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7