मुंबई। काइट्स की शूटिंग के दौरान रितिक रोशन ने बारबरा मोरी को थप्पड़ जड़ दिया। रितिक के अचानक तमाचा मारने से बारबरा को जोरदार झटका लगा लेकिन बाद में उन्हें ये ख्याल आया कि रितिक उनके साथ मस्ती कर रहे हैं।
दरअसल फिल्म के एक सीन में बारबरा को रितिक रोशन को थप्पड़ मारना था। बारबरा ने रितिक को तमाचा मार दिया। सीन पूरा भी हो गया। लेकिन बारबरा ने अनुराग बसु को ये सीन फिर से शूट करने को कहा।
जब रितिक को दोबारा सीन शूट करने के लिए कहा गया, तो वो हैरान हुए। बावजूद इसके सीन दोबारा शूट हुआ। बारबरा रितिक को दूसरी बार थप्पड़ मारने ही वाली थीं कि रितिक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
बारबरा को समझ आ गया कि रितिक ने उनकी चोरी पकड़ ली है और अपने अंदाज में बदला भी ले लिया। बहरहाल बारबरा अगली बार रितिक से मजाक करने से पहले उनके थप्पड़ को जरूर याद कर लेंगी।








कमेंट्स
0