IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

डिसलेक्सिया पीड़ित को कैलकुलेटर की छूट नहीं

  • एजेंसियां
Posted on Mar 19, 2010 at 02:33pm IST | Updated Mar 19, 2010 at 03:09pm IST

Email
Print

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डिसलेक्सिया से पीड़ित एक छात्र को परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल की इजाजत देने से आज इनकार कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने डीएवी स्कूल चंडीगढ़ के छात्र परांजय जैन को परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल की इजाजत देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसने ऐसे ही मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अपील पर बम्बई उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा रखी है।

बम्बई उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में इस रोग से पीड़ित कुछ विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी। बाद में उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई की अपील पर उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ता ने बम्बई उच्च न्यायालय के फैसले को आधार बनाते हुए तत्काल राहत की मांग की थी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
गुजरात ब्लास्ट का आतंकी ब्रिटेन में गिरफ्तार
अगली खबर
विमान हाईजैकर्स को अब हो सकती है फांसी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7