IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

गडकरी की राह पर कांटे बिछते जा रहे हैं

  • एजेंसियां
Posted on Mar 19, 2010 at 09:03pm IST | Updated Mar 21, 2010 at 05:27pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। नितिन गडकरी की नई टीम पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सी पी ठाकुर ने दो टूक कह दिया है कि ये नई टीम पार्टी को दूर तक नहीं ले जा पाएगी और बेहतर होगा गडकरी इसमें बदलाव करें।

शत्रुध्न सिन्हा और सी पी ठाकुर के बाद पार्टी को एक और झटका शाहनवाज हुसैन ने दिया जब वो भी बीमारी का हवाला देकर प्रवक्ताओं के लिए बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंचे।

गडकरी का मतलब होता है गढ़, किले की रक्षा करने वाला। बीजेपी का किला पहले से ही दरका हुआ है और नई टीम की घोषणा के बाद थोड़ा और दरकने लगा है। पार्टी सांसद सी पी ठाकुर ने तलवार निकाल ली है। पहले नई टीम के खिलाफ पटना में बोला फिर दिल्ली में। दिल्ली में इसलिए क्योंकि दिल्ली उंचा सुनती है। हो सकता हो पटना से आवाज न आई हो।

दोपहर के वक्त झटका देने की बारी शाहनवाज हुसैन की थी। पार्टी के इस मुस्लिम चेहरे ने प्रवक्ताओं के लिए बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने इसके लिए नासाज तबियत का हवाला दिया। लेकिन उनकी नाराजगी जग जाहिर हो चुकी है। वहीं खबर ये भी है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वी सी खंडूरी गडकरी की नई टीम से नाराज हैं। लेकिन वो खुलकर सामने नहीं आए हैं। एक दूसरी वजह ये भी है कि कोश्यारी को नई टीम में जगह दी गई है।

इसके पहले शत्रुध्न सिन्हा खुलेआम इस टीम को नई बोतल में पुरानी शराब कह चुके हैं। योग्य लोगों को टीम में जगह न दिए जाने का आरोप लगा चुके हैं। अब बेचारी पार्टी इस नाराजगी पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

अध्यक्ष बनने के बाद ये गडकरी की पहली बड़ी चुनौती है। ऐसे वक्त के लिये कहावत बनी सर मुड़ाते ही ओले पड़े।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
सरकारी दौरे पर ब्रिटेन जाएंगे चिदम्बरम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7