लंदन। जापान के वैज्ञानिकों ने आनुवाशिक रूप से संशोधित एक ऐसे मच्छर का विकास किया है,जिसका काटना टीके के समान होगा और इससे मलेरिया के फैलने को रोका जा सकेगा।
शोधकर्ताओं ने मच्छर की लार में एक प्राकृतिक टीका प्रोटीन के निर्माण के लिए जीन संरचना में संशोधन किया। जब यह मच्छर काटेगा तो टीका मानव शरीर में प्रवेश कर जाएगा।
समाचार पत्र 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इस मच्छर के काटने के बाद चूहों में मलेरिया के खिलाफ प्रतिरोधकता देखी गई।
शोध दल के प्रमुख जापान के शिमोत्सुकी स्थित जिची चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए प्रोफेसर शिगेटो योशिदा ने कहा कि इस मच्छर के काटने के बाद प्रतिरोधक तंत्र ठीक परंपरागत टीके की तरह प्रतिक्रिया करता है। इस टीके से कोई दर्द नहीं होता और इसकी कोई कीमत नहीं है।








कमेंट्स
0