नई दिल्ली। अपनी आने वाली फिल्म ‘सात खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा बाप और बेटे के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
बाप और बेटे की ये जोड़ी है नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान की। इस फिल्म में नसीर और विवान दोनों ही प्रियंका के पति की भूमिका में नजर आएंगे। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन इस फिल्म में प्रियंका के सात पति होंगे। सात पतियों में नसीर प्रियंका के सबसे बुर्जुग पति की भूमिका में होंगे जबकि विवान प्रियंका के सातवें पति यानी की सबसे छोटे पति की भूमिका अदा करेंगे।
प्रियंका के बाकि पतियों में इरफान खान, जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, अनु कपूर और एक रशियन एक्टर को फाइनलाइज किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म ‘वॉट्स योर राशि’ भी प्रियंका सात किरदारों में नजर आई थी, लेकिन इस फिल्म में वो सात अलग अलग किरदारों के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।








कमेंट्स
0