IBN7 IBN7

[+] 163 और खबरें

बदल गए असिन के होंठ! कराई लिप की सर्जरी

Posted on Mar 20, 2010 at 07:30pm IST | Updated Mar 20, 2010 at 08:16pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। चेन्नई एक्सप्रेस असिन ने भी लिप सर्जरी की राह पकड़ ली है। उन्होंने अपने होटों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी कराई है।

आसिन का ये नया रूप मुंबई में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के वक्त सामने आया। असिन का बदला-बदला रूप देखकर पहले तो लोग चौंक गए। फिर उन्होंने असिन को बॉलीवुड की नई कोइना मित्रा कहना शुरू कर दिया।

खूबसूरती का ग्लैमर और कामयाबी से गहरा रिश्ता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। चेन्नई एक्सप्रेस असिन भी उनसे अलग नही है। असिन ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के दो बड़े सुपर स्टार्स आमिर और सलमान के साथ की। अब वो शाहरुख के साथ फिल्म करना चाहती हैं। लेकिन अपने पुराने लुक के साथ नहीं, बल्कि वो कुछ नया करना चाहतीं हैं। असिन ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

दरअसल ये नजारा तब देखने को मिला जब अंधेरी के एक मल्टीप्लेक्स में ऑस्कर अवॉर्ड विनर लॉरेंस बेंडर के डाक्यूमेंट्री की स्पेशल सिक्रीनिंग के लिए असिन पहुंची। लेकिन असिन का ये अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए।




लिप सर्जरी के बाद लोग असिन को बॉलीवुड की दूसरी कोइना मित्रा कहने लगे हैं क्योंकि कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद कोइना के लुक में कुछ ऐसा ही अजीब सा बदलाव देखा गया।

वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड में लिप्स की सर्जरी करवाना कोई नई बात नहीं। प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, कंगना, कोइना मित्रा और राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियां लिप्स सर्जरी के दौर से गुजर चुकी हैं। वहीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या रॉय ऐश्वर्या भी लिप सर्जरी से अछूती नहीं।

जाहिर है सभी अभिनेत्रियां ऐसा अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए करतीं हैं लेकिन कभी-कभी कॉस्मेटिक सर्जरी के नतीजे अच्छे नहीं होते। लेकिन असिन इस सब से बेखौफ अपने लुक को बदलना चाहती हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्लैमरस दिख सकें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
बाप-बेटे के साथ प्रियंका चोपड़ा का रोमांस
अगली खबर
‘वंदे मातरम’ का नया अवतार लिखेंगे गुलजार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7