नई दिल्ली। स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए 'जय हो' लिखने के बाद गुलजार एक बार फिर इंदरनेश्नल होने जा रहे हैं। इस बार वो एक अमेरिकी संगीतकार के लिए कलम उठाएंगे। लफ्जों के जादूगर गुलजार के लिए ये काम आसान नहीं क्योंकि उन्हें एक ऐसे गीत को नया रूप देना है, जिसे हर भारतीय अपनी शान समझता है। यानी वंदे मातरम। गुलजार इस गीत को नया रूप दे रहे हैं।
1952 में आई फिल्म आनंद मठ में लता मंगेशकर का गाया ये गीत आज भी लोगों में जोश भर देता है। इस गीत को मशहूर उपन्यासकार बंकिमचंद चटर्जी ने लिखा था।
45 साल बाद यानी 1997 में Music mascot ए आर रहमान ने वंदे मातरम को एकदम नए अंदाज में पेश कर लोगों को चौंका दिया। गीत के कुछ बोल भी नए थे जो सीधे लोगों के दिलों में उतर गए और एलबम जबरदस्त हिट हुआ।
ए आर रहमान के बाद अब गुलजार एक ऐसे गीत को नए ढंग से पेश करने जा रहे हैं जो हर हिंदुस्तानी की शान है, रहमान का प्रयोग तो लोगों को खूब भाया। उम्मीद है वंदे मातरम के नए सुरों से गुलजार की भी एक बार फिर जय होगी।
फिल्म राजनीति में कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में वो एक मॉडर्न राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रही हैं। जाहिर है जब किरदार माडर्न हैं तो देशभक्ति का गाना भी तो मॉडर्न होना चाहिए। इसीलिए गीत कंपोज करने के लिए वायने शॉर्प की मदद ली गई। जो इससे पहले प्रकाश झा की फिल्म 'अपहरण' और 'गंगाजल' में बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक दे चुके हैं। सभी को उम्मीद है कि जब गुलजार की कलम का जादू और वायने शॉर्प के साज एक साथ गूंजेंगे तो वंदे मातरम का अनोखा रूप सामने आएगा।








कमेंट्स
0