IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

किंगफिशर के विमान में बम मिला, हादसा टला

Posted on Mar 21, 2010 at 11:25am IST | Updated Mar 21, 2010 at 02:10pm IST

Email
Print

तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डे पर किंगफिशर एयरलाइंस के विमान में एक देसी बम मिलने से सनसनी फैल गई है। ये बम विमान के कार्गो में मिला है। गेंद के आकार का ये बम एक कागज में लिपटा हुआ था। ये बम कहां से आया और क्यों रखा गया इस बारे में जांच की जा रही है। फिलहाल समय से बम मिलने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।

किंगफिशर एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि उड़ान संख्या आईटी4731 जब बैंगलोर से तिरुवनंतपुरम पहुंची तो उसके यात्रियों को उतारने के बाद रुटीन सिक्योरिटी चेकअप के दौरान कार्गो सेक्शन में एक संदिग्ध और लावारिस पैकेट मिला। तुरंत इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं।

अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विमान में देसी बम आया कैसे। अगर हवा में ये देसी बम फटता तो विमान के परखच्चे उड़ जाते। लेकिन सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। इससे पहले कि विमान वापस उड़ता जांच में देसी बम बरामद हो गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये निश्चित रूप से सुरक्षा में चूक का मसला है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। ये बेहद कम क्षमता वाला बम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
BJP महासचिव को बंदूकों से सलामी, एक जख्मी
अगली खबर
सोनिया के विज्ञापन पर करोड़ों फूंक रही सरकारें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7