लंदन। फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से सुर्खियों में आने वाली अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो जेम्स बांड सीरीज की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। वे पहली भारतीय अभिनेत्री होंगी जो बांड सीरीज की फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार 24 वर्षीया पिंटो अभिनेता डेनियल क्रेग के साथ बांड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सैम मेन्डेस करेंगे और इसकी शूटिंग अफगानिस्तान में की जाएगी।
पिंटो के मित्र और फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के नायक देव पटेल अपनी मित्र की नई पारी से काफी खुश हैं। फिल्म में पिंटो ग्लैमर से भरपूर किरदार में नजर आएंगी।








कमेंट्स
0