लंदन। पॉप गायिका लेडी गागा ने कहा है कि उनका नया वीडियो एलबम 'टेलीफोन' अश्लील नहीं है। गागा ने कहा है कि उनका यह एलबम एक मील का पत्थर है और इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गागा के इस नए वीडियो के साढ़े नौ मिनट के प्रोमो में दिखाया गया है कि वह महिलाओं की एक जेल में बंद हैं और इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं के साथ चुंबन के दृश्य फिल्माए हैं।
गागा के इस एलबम में गायिका बियोंसे नोल्स को भी देखा जा सकता है। गागा ने कहा कि इस एलबम को देखने का अपना नजरिया है और यही कारण है कि कुछ लोग इसे अश्लील बता रहे हैं जबकि सच्चाई इससे परे








कमेंट्स
1