IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

...जहां मंदिर में चढ़ते हैं सोने-चांदी के ताले

  • एजेंसियां
Posted on Mar 21, 2010 at 06:15pm IST | Updated Mar 22, 2010 at 09:55am IST

Email
Print

कानपुर। मंदिरों में देवी देवताओं को खुश करने के लिए फल, फूल, माला और अगरबत्ती का चढ़ावा तो सामान्य बात है लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मंदिर भी है जहां लोग अपने देवता को खुश करने के लिए सोने, चांदी और अन्य धातुओं से बने ताले चढ़ाते हैं।

लखनऊ से लगभग 80 किलोमीटर दूर कानपुर के बंगाली मोहल्ले में स्थित काली माता के मंदिर में इस तरह की अनोखी पूजा की परंपरा आज भी बदस्तूर जारी है।

काली माता के मंदिर के मुख्य पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया, "पिछले 60 वर्षों से मंदिर में इस तरह की अनोखी परम्परा चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1949 में हुआ था।"

उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालु सामान्यतया लोहे के ताले चढ़ाने के लिए आते हैं लेकिन विशेष मौकों खासकर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के समय यहां आने वाले श्रद्धालु सोने, चांदी और अन्य धातुओं के बने ताले चढ़ाते हैं।

प्रतिदिन औसतन लगभग 500 लोग काली माता के मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं और मूर्ति के सामने ताले चढ़ाते हैं। तालों को प्रत्यक्ष रुप से मूर्ति के सामने नहीं रखा जाता लेकिन मूर्ति से कुछ मीटर की दूरी पर बने खंभों में बांधे गए तार में ये ताले लटका दिए जाते हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
मार्च में निकला पसीना, पारा 40 डिग्री के पार
अगली खबर
आस्ट्रेलियाई महिला खाना चाहती है प्रेमी का शव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7