IBN7 IBN7

[+] 245 और खबरें

बदले की आग में ससुराल में किया कत्लेआम

Posted on May 30, 2010 at 06:00pm IST | Updated May 30, 2010 at 07:15pm IST

हैदराबाद। हैदराबाद में एक दामाद ने अपने ससुराल में खूनी खेल खेला। इस शख्स के सीने में अपनी पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ नफरत की आग धधक रही थी। ससुराल वालों ने उसे दहेज उत्पीड़न के आरोप में जेल भिजवाया था। जिस दिन ये जेल से छूटा उसी दिन इसने ससुराल में कत्लेआम मचा दिया।

आसपास के लोगों को यकीन नहीं हो रहा था आखिर ऐसा कैसे हो गया। क्योंकि लाशें बिछाने वाला कोई और नहीं घर का दामाद था। रविवार तड़के जहांगीर नाम का शख्स अपने ससुराल पहुंचा और उसने अपने सास-ससुर, साले और साली को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जहांगीर ने की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बदले की आग में ससुराल में किया कत्लेआम

दरअसल जहांगीर पिछले तीन महीने से जेल में था। उसके सीने में इंतकाम की आग धधक रही थी। असल में जहांगीर की शादी दो साल पहले नेहरा आफरीन से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों में लड़ाई-झगड़े होने लगे और आफरीन अपने मायके आ गई।




पत्नी ने जहांगीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। जहांगीर को 3 महीने की जेल हो गई। जहांगीर के माता-पिता इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सके और दिल के दौरे से दोनों की मौत हो गई। तभी से जहांगीर अपने ससुरालवालों से बदला लेना चाहता था। जेल से छूटते ही जहांगीर अपने एक दोस्त के साथ सीधा अपने ससुराल पहुंचा और एक-एककर चार लोगों की हत्या कर दी। गुस्सा शांत होने के बाद जहांगीर अपने साथी के साथ थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hyderabad, Murder, Jail



पिछली खबर
आदमखोर की आशंका में ग्रामीणों ने 5 को पीटा
अगली खबर
देखें: पुणे NDA कैडेट्स की पासिंग आउट परेड

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7