भोपाल गैस त्रासदी में 15 हजार मौतों और लाखों पीड़ितों को न्याय के लिए 25 साल इंतजार करना पड़ा और जब फैसला आया तो आरोपियों को मिली महज दो-दो साल की सजा। असली गुनहगार आज भी कानून की पहुंच से दूर है जबकि उसे सुरक्षित निकलवाने वाले सत्ता का स्वाद चख रहे हैं।
तो क्या हम भोपाल को लेकर सोते रहे? यही है इस बार का मुद्दा और इसपर चर्चा के लिए मौजूद थीं गैस त्रासदी में अपनों को खो चुकीं शांति देवी, हामिदा बी, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, एक्टिविस्ट रचना ढींगरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद मालवीय और कयामत की उस रात एक रात में एक हजार लोगों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डी के सतपथी। एंकरिंग संदीप चौधरी ने की। (शो देखने के लिए वीडियो देखें)

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bhopal gas tradegy, mudda, bhopal








कमेंट्स
0