IBN7 IBN7

फीफा विश्व कप: नीदरलैंड्स ने जापान को 1-0 से हराया

Posted on Jun 19, 2010 at 07:10pm IST

डरबन। फीफा विश्व कप-2010 में ग्रुप-ई के तहत शनिवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में नीदरलैंड्स ने जापान को 1-0 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स की टीम प्रतियोगिता के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर दूसरे दौर में प्रवेश कर गई है।

नीदरलैंड्स ने खेल के 53वें मिनट में पहला गोल किया और खेल खत्म होने तक उसने यह बढ़त कायम रखी। उसके खिलाड़ी वी. पेरसी के जरिये बॉक्स के बाहर मिले एक पास को तेज तर्रार खिलाड़ी स्नीजडेर ने सीधे गोल में तब्दील कर अपनी टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई।

स्नीजडेर का यह शॉट इतना तेज था कि जापानी गोलकीपर कावाशीमा के लिए रोक पाना संभव नहीं हुआ। उन्होंने हालांकि गोल बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटककर गोल पोस्ट में जा समाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्नीजडेर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फीफा विश्व कप: नीदरलैंड्स ने जापान को 1-0 से हराया
अंतर्राष्ट्रीय मैचों में नीदरलैंड्स के लिए स्नीजडेर का यह 15वां गोल था। वह 63 मैचों में नीदरलैंड्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

88वें मिनट में नीदरलैंड्स की टीम एक और गोल करते-करते रह गई। उसके खिलाड़ी अफेले ने गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद दागा जिसे बचाने में गोलकीपर कावाशीमा सफल रहे। गेंद हालांकि उनके हाथ से छूटकर गोलपोस्ट की ओर जा रही थी तभी एक जापानी डिफेंडर ने उसे क्लीयर कर गोल बचाया।

खेल के 90वें मिनट में जापान की ओर से भी एक जबरदस्त हमला हुआ। ओकाजाकी ने गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा लेकिन गेंद गोलपोस्ट को छूती हुई ऊपर से निकल गई। इसके बाद जापानी खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ कई हमले किए लेकिन उनके प्रयास विफल रहे।

इससे पहले, मध्यांतर तक यह मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस दौरान दोनों टीमों ने गोल करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफलता किसी के हाथ नहीं लगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके भी गंवाए।

फीफा रैंकिंग में चौथी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड्स की टीम 45वीं वरीयता प्राप्त जापान पर मध्यांतर तक हावी रही थी लेकिन उसके खिलाड़ी कई अहम मौकों को गोल में तब्दील करने में असफल रहे।

जापान ने मध्यांतर से 15 मिनट पहले अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और उसके खिलाड़ियों ने इस दौरान कई हमले भी किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

दोनों टीमों का इस विश्व कप में आज दूसरा मैच था। जापान ने अपने पहले मैच में कैमरून को हराया था जबकि नीदरलैंड्स ने डेनमार्क को 2-0 से पराजित किया था।

बहरहाल जापान का अगला मुकाबला आगामी 24 जून को डेनमार्क को होना है। अगले दौर में पहुंचने के लिए जापान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

वर्ष 1998 में विश्व कप के लिए क्वोलीफाई करने के बाद जापान ने लगातार सभी विश्व कप मैच खेले हैं। वह एशिया की चैम्पियन टीम भी है। 1992, 2000 और 2004 में वह एशियाई फुटबाल का बादशाह बना था।

नीदरलैंड्स ने कभी भी विश्व कप फुटबाल का ताज नहीं जीता है लेकिन वह दो बार 1974 और 1978 में फाइनल में पहुंच चुकी है और क्रमश: पश्चिम जर्मनी और अर्जेटीना के हाथों पराजित हो चुकी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: fifa world cup 2010, netherland, defeat, japan



पिछली खबर
फीफा विश्व कप: अमेरिका और स्लोवेनिया ने अंक बांटे
अगली खबर
घाना और ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बराबरी पर खत्म

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7