IBN7 IBN7

घाना और ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बराबरी पर खत्म

Posted on Jun 19, 2010 at 10:16pm IST

रस्टेनबर्ग। फीफा विश्व कप में ग्रुप डी के चौथे मैच में शनिवार को स्थानीय रॉयल बाफोकेंग स्टेडियम में घाना और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

आस्ट्रेलिया की ओर से 11वें मिनट में किए गए पहले गोल के 14 मिनट के अंदर ही घाना ने भी गोल दागकर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल करने के लिए कई जोरदार हमले हुए लेकिन किसी भी टीम को इसमें सफलता नहीं मिली।

घाना और ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बराबरी पर खत्म

मैच बराबरी पर खत्म होने के बावजूद घाना की टीम अपने ग्रुप में अंक तालिका पर शीर्ष पर है। ग्रुप डी के अब तक हुए मैचों के परिणाम के मुताबिक सभी टीमों के अगले दौर में पहुंचने की संभावना अभी भी बनी हुई है। हालांकि आस्ट्रेलिया के लिए आगे का रास्ता सबसे मुश्किल है क्योंकि ग्रुप की शेष तीन टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं जबकि आस्ट्रेलिया अभी तक कोई भी मैच नहीं जीत पाई है।

इस ग्रुप में घाना और आस्ट्रेलिया के अलावा सर्बिया और जर्मनी भी हैं। सर्बिया ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जर्मनी को 1-0 से पराजित कर सनसनी फैला दी थी। जर्मनी ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 4-0 से पराजित किया था। घाना इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच जीत चुकी है जबकि आस्ट्रेलिया को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

प्रतियोगिता में अपना पहला मैच हार चुकी आस्ट्रेलिया और घाना ने शुरू से ही एक दूसरे पर आक्रमण करना आरंभ कर दिया था। खेल के महज 11वें मिनट में आस्ट्रेलिया को पहली सफलता मिली जब होलमैन ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

10वें मिनट में घाना के अन्नान ने फाउल किया। इस फाउल पर मिले फ्री किक पर ब्रेसियानों ने शॉट लगाया जिसे बचाने में घाना के गोलकीपर किंगसन सफल तो रहे लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। इसका फायदा उठाते हुए होलमैन ने गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।

इसके बाद खेल के 24वें मिनट में घाना के जोनाथन ने बॉक्स के बेहद करीब से गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कीवेल ने उसे हाथ लगाकर बचाने का प्रयास किया। मैच रैफरी ने तुरंत सीटी बजाते हुए कीवेल को रेड कार्ड दिखाया और घाना को पेनाल्टी दे दी।

घाना के बेहतरीन खिलाड़ी ए. ज्ञान ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हुए 25वें मिनट में गोल कर दिया और मैच को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद घाना की ओर से आक्रमण और तेज हो गया। ज्ञान ने अंत तक आस्ट्रेलिया पर कई हमले किए लेकिन उनके प्रयास गोल में तब्दील नहीं हो सके। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कीवेल को रेड कार्ड दिखाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में खेलना पड़ा। हालांकि कीवेल की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गोल करने में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

घाना ने अपने पहले मुकाबले में सर्बिया को 1-0 से पराजित किया था वहीं आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में जर्मनी के हाथों 0-4 की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी थी। घाना की ओर से इस मैच में सबकी निगाहें ए. ज्ञान पर टिकी थी क्योंकि सर्बिया के खिलाफ पहले मैच में अपनी टीम के लिए उन्होंने ही गोल किया था। यही नहीं 2010 में घाना ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 10 गोल किए हैं और इनमें से पांच गोल ज्ञान के नाम रहे हैं। उन्होंने इस मैच में उम्मीदों के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया।

फीफा रैंकिंग में घाना की टीम को 32वीं वरीयता प्राप्त है जबकि आस्ट्रेलिया की टीम वरीयता क्रम में 20वें स्थान पर है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: fifa world cup 2010, australia, ghana, draw



पिछली खबर
फीफा विश्व कप: नीदरलैंड्स ने जापान को 1-0 से हराया
अगली खबर
साइना का सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7