IBN7 IBN7

इंतजार खत्म, ताज के लिए भिड़ेंगे हॉलैंड और स्पेन

Posted on Jul 11, 2010 at 04:40pm IST

जोहांसबर्ग। यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन और तीसरी बार फाइनल में पहुंचे हॉलैंड की टीमें रविवार को सॉकर सिटी स्टेडियम में फीफा विश्व कप-2010 के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

पहली बार किसी यूरोपीय देश से बाहर दो यूरोपीय देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच के बाद विश्व फुटबाल को आठवां चैम्पियन मिलेगा। विश्व कप के इतिहास में अब तक कुल 12 देशों की टीमों ने फाइनल तक का सफर तय किया है। अब तक ब्राजील, इटली, जर्मनी, उरुग्वे, अर्जेटीना, इंग्लैंड एवं फ्रांस ने खिताब जीता है। इन देशों के अलावा चेकोस्लोवाकिया, स्वीडन और हंगरी की टीमें भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

वर्ष 2008 में जर्मनी को हराकर यूरोपीयन चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले के 73वें मिनट में सेंट्रल मिडफील्डर कार्ल्स पूयोल द्वारा हेडर के माध्यम से किए गए नायाब गोल की मदद से मंगलवार को डरबन स्टेडियम में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 1-0 से पराजित किया था।

इंतजार खत्म, ताज के लिए भिड़ेंगे हॉलैंड और स्पेन
अपनी शानदार पासिंग शैली और मैदान पर बेहतरीन रणनीति तथा सामंजस्य के लिए मशहूर स्पेन की टीम ने खेल के हर विभाग में तीन बार के चैम्पियन जर्मनी को दोयम साबित किया था। इससे पहले स्पेन की टीम को चार बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका मिला था लेकिन वह एक बार भी उस मौके को भुना नहीं सकी थी।

स्पेन की टीम ने ग्रुप स्तर की शुरुआत हार से की थी। उसे पहले मैच में स्विट्जरलैंड के हाथों 0-1 से हार मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मैच में होंडुरास को 2-0 से और तीसरे मैच में चिली को 2-1 से पराजित किया था। स्पेन की टीम ने डेविड विला के शानदार गोल की मदद से जहां नॉकआउट दौर में पुर्तगाल को 1-0 से पराजित किया था वहीं क्वार्टर फाइनल में उसने पराग्वे को भी इसी अंतर से हराया था। इस मैच में भी विला ही स्पेन के हीरो रहे थे।

दूसरी ओर, 32 वर्ष के बाद फाइनल में जगह बनाने वाली हॉलैंड की टीम ग्रुप स्तर में अजेय रही थी। वर्ष 1988 में यूरोपीयन चैम्पियनशिप जीतने वाली हॉलैंड की टीम टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। यही नहीं, वह लगातार 25 मैचों से अजेय है। नौवीं बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हॉलैंड की टीम पहली बार 1974 और दूसरी बार 1978 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन बहुत कम अंतर से खिताबी जीत से चूक गई थी।

1998 में फ्रांस में खेले गए विश्व कप में चौथा स्थान हासिल करने वाली इस टीम ने ग्रुप स्तर में अपने पहले मैच में डेनमार्क को 2-0 से, जापान को 1-0 से और कैमरून को 2-1 से पराजित किया था। अंतिम-16 दौर में उसने स्लोवाकिया को 2-1 से पराजित किया और फिर इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 2-1 से हराया था।

आंकड़े स्पेन के साथ नहीं हैं लेकिन सटीक भविष्यवाणी करके विख्यात हो चुके पॉल ऑक्टोपस बाबा ने स्पेन को खिताबी मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक किसी टीम ने कभी खिताब नहीं जीता है, जिसने विश्व कप की शुरुआत हार के साथ की हो। स्पेन ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 0-1 से हार से अपने अभियान की शुरुआत की थी।

स्पेन को यह बात निराश कर सकती है लेकिन पॉल बाबा की भविष्यवाणी से उसके लिए खिताबी जीत की आशा बनी रहेगी। मीडिया के हुजूम के बीच पॉल ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा किया। पॉल को स्पेन को नया विजेता घोषित करने में मात्र तीन मिनट का समय लगा जबकि कुछ मैचों के परिणाम की भविष्यवाणी करने में पॉल ने 70 मिनट तक का समय लिया था।

पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। पॉल ने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन स्पेन और सर्बिया के हाथों उसे हार झेलनी पड़ेगी।

हॉलैंड के साथ पॉल नहीं है लेकिन आंकड़े उसके साथ हैं। उसने डेनमार्क पर 2-0 की जीत के साथ इस विश्व कप की शुरुआत की थी और अब तक अजेय है। हॉलैंड को हालांकि स्पेन की आक्रमण पंक्ति से सचेत रहना होगा क्योंकि वह आंकड़ों के खेल को बिगाड़ने में माहिर है। यही कारण है कि अपनी सटीक पासिंग विशेषता के कारण यह टीम आज की तारीख में दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Fifa, Final, Match, Spain, holland



पिछली खबर
ऑक्टोपस पॉल की भविष्यवाणी सही,जर्मनी नंबर तीन
अगली खबर
'अंधविश्वास का वर्ल्ड कप' अब से कुछ देर बाद शुरू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7