जोहांसबर्ग। महामुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ ही घंटों बाद हॉलैंड और स्पेन के बीच फुटबॉल की सबसे बड़ी जंग शुरू होने वाली है। पूरी दुनिया में वर्ल्ड कप के विजेता को लेकर भविष्यवाणियां भी हो रही हैं। क्या इंसान, क्या जानवर सभी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। कोई कहता है स्पेन जीतेगा तो कोई कहता है हॉलैंड। ऐसा लगता है जैसे फुटबॉल के साथ अंधविश्वास का भी वर्ल्ड कप हो रहा है।
दरअसल पूरी दुनिया में भविष्यवाणियों को लेकर जमकर ठनी है। कोई कह रहा है मेरा ऑक्टोपस सही है, तो मगरमच्छ की बात मान रहे हैं। यही नहीं, भारतीय मिट्ठू ने भी भविष्यवाणिय कर दी है।

मालूम हो कि सबसे पहले जर्मनी के ऑक्टोपस ने शुरू की भविष्यवाणियां। एक के बाद एक 7 भविष्यवाणियां सौ फीसदी सच हुईं। जिसके बाद भारत में अपना मिट्ठू भी हरकत में आया, उसने भी स्पेन की जीत पर अपनी मुहर लगा दी।
इसके बाद सामने निकलकर एक मगरमच्छ आया है। ऑस्ट्रेलिया में हैरी नाम के एक मगरमच्छ ने भी वर्ल्ड कप-2010 में स्पेन की जीत की भविष्यवाणी की है। ये मगरमच्छ डार्विन के एक पार्क में है। हैरी के सामने स्पेन और हॉलैंड के झंडे में लिपटे चिकेन रखे गए थे। वो कुछ ही देर में स्पेन के ध्वज से लिपटे चिकेन को खा गया। ऐसे में ये माना जा रहा है फाइनल मुकाबला स्पेन ही जीतेगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Octopus, Football, Final








कमेंट्स
0