IBN7 IBN7

[+] 356 और खबरें

नेहरू प्लेस को तबाह करना चाहते थे आतंकी

Posted on Sep 21, 2008 at 03:36pm IST | Updated Sep 21, 2008 at 09:18pm IST

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली पुलिस के डीएसपी धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देर रात पकड़े गए 3 आतंकी सहित 4 लोगों के बारे में खुलासा किया।

गिरफ्तार आतंकियों के नाम जिया उर्रहमान, शकील और साकिब निसार है। पुलिस ने अब्दुर्रहमान नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। अब्दुर रहमान जामियानगर के एल 18 मकान का केयर टेकर है जो कि उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी है।

जिया उर्रहमान अब्दुर रहमान का बेटा है। जिसने आतंकियों को एल 18 फ्लैट में पनाह दिया था। शुक्रवार को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो आतंकी को मार गिराया था। पकड़े गए आतंकी आतिफ उर्फ बशीर के साथी हैं।

पुलिस को शकील से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। आतंकियों ने पूरी दिल्ली को मानों तहस-नहस करने के मनसूबे बना लिए थे। आतंकियों का अगला निशाना दिल्ली के नेहरू प्लेस था जहां 20 धमाके करने थे। नेहरू प्लेस में धमाके करने की योजना आतिफ की अगुवाई में बनाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक शकील ने इसका खुलासा किया। नेहरू प्लेस एशिया का सबसे बड़ा आईटी बाजार है। जहां सैकड़ों दफ्तरें हैं और लाखों लोग काम करते हैं। कई बहुमंजिला इमारतें हैं। साथ ही दिल्ली में हुए धमाके के बारे में आतंकियों ने बताया कि धमाके से पहले बटला हाउस के एल 18 फ्लैट में एक मीटिंग हुई थी।

शकील ने कबूल किया कि उसने ही करोलबाग बम रखा था। दिल्ली धमाके में केले के छिलके के साथ बमों को डस्टबीन में रखा गया था। दिल्ली धमाकों का मास्टरमाइंड आतिफ था।

शनिवार रात पकड़े गए आतंकी जिया उर्रहमान ने ही अहमदाबाद के मणिपुर में बम रखा था। आतंकियों ने खुलासा किया कि एल 18 को 6 महीने के लिए 7 हजार रुपए महीने के हिसाब से किराए पर लिया गया था।

जिया जामिया विश्वविद्यालय में बीए का छात्र है। आतंकियों ने कबूल किया कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में स्कूली बैग का इस्तेमाल किय़ा गया था ताकि लोगों को किसी प्रकार का शक न हो।

ये तीनों आतंकी उन 13 गुनहगारों में शामिल है। जिन्होंने देश अलग-अलग हिस्सों में आतंक का खूनी-खेल खेला है। ये गुनहगार न केवल दिल्ली बल्कि लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी और जयपुर को भी जख्मी कर चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन धमाकों को 13 आतंकवादियों के एक ही गुट ने अंजाम दिया है।

ये गुट सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा है और इसके पीछे दिमाग लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
उड़ीसा के 18 जिलों में बाढ़ से तबाही
अगली खबर
आर्थिक सुधार से कितनी बदली राजधानी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

25 जुलाई से जंतर मंतर पर अनशन करेगी टीम अन्ना

टीम अन्ना ने 25 जुलाई से अनशन पर जाने का ऐलान किया है। ये अनशन जंतर-मंतर पर होगा। टीम अन्ना का कहना है कि जब तक सरकार में भ्रष्ट मंत्री रहेंगे तब तक लोकपाल बिल पास नहीं होगा। 18:44 PM, May 21, 2012

तीन साल में 23 बार भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान

एंटनी ने बताया कि 2009 में पाक सेना के विमानों ने आठ बार भारतीय सीमा में प्रवेश किया। 2010 में ऐसा सबसे अधिक 11 बार हुआ जबकि 2011 में ऐसी दो घटनाएं हुईं। 17:44 PM, May 21, 2012

IPL की छवि सुधारने को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे?

राजनीतिक हलकों में जहां आईपीएल पर विवाद ने तूफान खडा़ कर रखा है। वहीं, आईपीएल के जरिए अब बीसीसीआई पर भी निशाना साधा जा रहा है। 17:31 PM, May 21, 2012

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

लोकपाल बिल पेश, पर इसे शीत सत्र में लाने का प्रस्ताव

बिल के पेश होते ही इसे सेलेक्ट कमेटी में भेजने और तीन माह बाद शीत सत्र में पेश करने का प्रस्ताव सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने रख दिया। अग्रवाल का प्रस्ताव माना जाए या खारिज किया जाए इसपर राज्यसभा में हंगामा जारी है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012
IBN7