नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रशिक्षक ने मुंबई पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों को प्रशिक्षित किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि हेडली से पूछताछ में प्राप्त हुई जानकारी, मुंबई हमले के एकमात्र जीवित आतंकी अजमल आमिर कसाब द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी से मेल खाती है। अधिकारी ने बताया कि कसाब ने कुबूल किया था कि मुंबई हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तानी नौसेना ने प्रशिक्षित किया था और एक गोताखोर ने उन सभी को तैराकी और पानी के अंदर डुबकी लगाने का प्रशिक्षण दिया था।
अधिकारी ने कहा कि हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से इस बात की पुष्टि की थी। गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने पिछले सप्ताह एक राष्ट्रीय दैनिक को बताया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने मुंबई हमले को शुरू से अंत तक संयोजित और नियंत्रित किया था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: devid colman headley, mumbai, atteck, pak navy








कमेंट्स
0