श्रीनगर। कुछ दिनों की शांति के बाद श्रीनगर आज फिर उबल पड़ा। श्रीनगर के मैसूमा इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है। दरअसल मैसूमा इलाके में कैरम बोर्ड खेल रहे एक नौजवान को अचानक गोली लग गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये गोली सुरक्षाबलों ने चलाई। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू हो गया।
कुछ देर तक तो सुरक्षाबलों ने लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन जब हालात काबू से बाहर हो गए तो सुरक्षाबलों को मजबूरन हवाई फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। गौरतलब है कि अलगाववादियों के बंद को देखते हुए श्रीनगर के 7 थाना क्षेत्र में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: srinagar, people, protest








कमेंट्स
0