बिहार में नक्सलवाद का बर्बर चेहरा सामने आया है। छह दिन से बंधक बनाए गए चार पुलिस कर्मियों में से एक को नक्सलियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बिहार सरकार इस मामले में पूरी तरह बेबस साबित हो रही है। यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लाचारी की जबान में बात कर रहे हैं। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम एजेंडा में इसी मुद्दे पर चर्चा में जेडीयू नेता अली अनवर, सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश और पटना से पूर्व डीजीपी डी पी ओझा ने हिस्सा लिया।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0