कश्मीर में शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल घाटी का दौरा करेगा। ये फैसला दिल्ली की सर्वदलीय बैठक में लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने अलगाववादियों से हिंसा छोड़ बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। सबसे अहम थी इस बैठक में महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी। महबूबा ने घाटी से स्पेशल पावर एक्ट हटाने की बात भी उठाई। लेकिन इस पर आम सहमति नहीं बन पाई।
आईबीएन7 के खास कार्यक्रम एजेंडा में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई। चर्चा में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल शंकर राय चौधरी, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेस विधायक शेख मुस्तफा कमाल हिस्सा लिए।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
1