गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों ने एक ज्वैलर को अगवा कर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल गाजियाबाद के पॉश कविनगर इलाके से कारोबारी का अपहरण कर लिया। बदमाश ज्वैलर को गाड़ी में बैठाकर ले गए और फिर कुछ दूर ले जाकर उसे गोली मार दी। बदमाश कारोबारी को सड़क पर फेंककर फरार हो गए हैं। जख्मी कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gaziabad, murder, business








कमेंट्स
0