IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

शेयर बाजार में खूनखच्चर,RBI ने घटाया CRR

Posted on Oct 10, 2008 at 10:34am IST | Updated Oct 11, 2008 at 06:09pm IST

नई दिल्ली। अगस्त माह के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े बेहद खराब रहने और यूरोपीय बाजारों में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन के शेयर बाजारों के भारी गिरावट के साथ खुलने से देश के शेयर बाजारों का मनोभाव फिर खराब हो गया है, जो रिजर्व बैंक की सीआरआर घटाने की घोषणा के बाद कुछ सुधरा था। लेकिन महंगाई दर के 11.99 फीसदी से घटकर 11.80 फीसदी पर आ जाने से बाजारों को कुछ राहत मिली है और बाजार हल्के सुधरे हैं। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स दोपहर सवा तीन बजे 750 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 226 अंक नीचे था।

शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 10,239 का निचला स्तर बनाया जो 25 जुलाई 2006 के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है जबकि निफ्टी ने 3,198 का निचला स्तर बनाया जो 10 अगस्त 2006 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है।

पूंजी बाजार की लगातार खराब होती हालत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आपातकालीन निर्णय लेते हुए नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 1.5 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। इससे बैंकिंग तंत्र में 60,000 करोड़ रुपए की तरलता बढ़ जाएगी।




इसके बाद बाजार में कुछ खरीदारी लौटी जो बाजार को निचला सर्किट लगने के खतरे से दूर ले गई। लेकिन फिलहाल यह खतरा टला नहीं और यदि बाजार 10 फीसदी से ज्यादा गिरते हैं तो यहां निचला सर्किट लग जाएगा और कारोबार एक घंटे तक के लिए रोक दिया जाएगा।

वैश्विक बाजारों की भी बदहाली कहीं थमती नहीं दिख रही है। यहां एशियाई बाजार बेहद खराब स्थिति में हैं और जापान का बाजार 10 फीसदी से ज्यादा, हांगकांग, सिंगापूर के बाजार सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखा रहे हैं। दोपहर 2:40 बजे बीएसई का सेंसेक्स 618.77 अंक नीचे 10,709.59 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 183.80 अंक नीचे 3,329.85 के स्तर पर था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sensex, open, loss, Mandi Ki Maar



पिछली खबर
यूएई, कुवैत के बाद बहरीन ने भी ब्याज दरें घटाईं
अगली खबर
बाजार में तरलता की जरूरत पर नजर रखेगी समिति

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012

फिच पर रेटिंग सुधारने के लिए सरकार का दबाव

सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है। 15:08 PM, May 17, 2012

रिकार्ड गिरावट के बाद रुपये की कीमत में सुधार

रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है। 13:50 PM, May 17, 2012

शेयर बाजार में तेजी, 88 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 88.99 अंकों की बढ़त के साथ 16119.08 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4878.60 पर खुला। 10:37 AM, May 17, 2012
IBN7