IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

देश के रक्षक को भी नहीं बख्शा भगवा ब्रिगेड ने

Posted on Oct 10, 2008 at 06:37pm IST | Updated Oct 11, 2008 at 08:11am IST

कंधमाल। कहानी उड़ीसा के कंधमाल की है जहां एक फौजी अपने भाई के लिए इंसाफ मांग रहा है। उस भाई के लिए जिसे भगवा ब्रिगेड ने जिंदा जला दिया।

देश की हिफाजत के लिए मोतीलाल जान से खेल रहा था। कारगिल युद्ध में उसने दुश्मनों को घुटने टेकने को मजबूर किया। उधर वो सरहद की हिफाजत के लिए जान लड़ा रहा था और इधर धर्म के नाम पर भगवा आतंकवादी उसके घर को जला रहे थे और साथ में भगवा ब्रिगेड ने उसके भाई को भी जिंदा जला दिया।

मोतीलाल कोई आम आदमी नहीं देश के लिए जान की बाजी लगाने वाला वो सिपाही है जिसने करगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए।




मोतीलाल वो शख्स हैं जिसने नार्थ-इस्ट में उल्फा उग्रवादियों के दांत खट्टे कर दिए। लेकिन जिस वक्त ये जांबाज सरहद की हिफाजत में लगा था देश के ही कुछ लोग उसका घर उजाड़ने में लगे थे।

मालूम हो कि मोतीलाल के भाई रसानंदा जन्म से अपाहिज थे। भगवा आतंकवादियों के हमले के वक्त परिवार वाले भागने लगे लेकिन रसानंदा ने जाने से मना कर दिया। आतंक के सौदागरों ने रसानंदा को जिंदा फूंक दिया।

जले हुए घर में मोतीलाल अपने भाई के जिस्म के बचे हिस्से की तलाश में पहुंचे और आखिरकार उन्हें कुछ अस्थियां मिली जिन्हें ताबूत में रखकर उन्होंने अपने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया।

अब सरहद का रखवाला देश से सवाल कर रहा है कि उसे ये कैसा इनाम दिया गया है। मोतीलाल का परिवार अभी भी शरणार्थी शिविर में गुजर कर रहा है। सुरक्षा कारणों से पीड़ित परिवारों को वापस गांव नहीं जाने दिया जा रहा।

45 दिन बाद जब मोतीलाल ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री और वहां के डीजी से गुहार लगाई तब कहीं जाकर उन्हें गांव जाने की इजाजत मिली। अब मोती लाल अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं पर उनके सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Brother, Justice, Kandhmal



पिछली खबर
घाटी में दौड़ेगी ट्रेन, मारेगी सीटी
अगली खबर
बुरहानपुर: झड़प में 2 मरे, कई इलाकों में कर्फ्यू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7