IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

जानिए, कितना सुरक्षित है आपका बैंक?

  • ibnlive.com
Posted on Oct 11, 2008 at 06:31pm IST | Updated Oct 11, 2008 at 08:23pm IST

नई दिल्ली। अमेरिका के कुछ बड़े निवेशक बैंकों का तो दिवाला निकल चुका है लेकिन अफवाहें तो ये भी हैं कि भारत के बैंकों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

भारत के वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय उद्योग बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने जांच की और बताया की भारत के बैंको की स्थिती मजबूत है और उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्या आपका बैंक सुरक्षित है?

इंवेस्टमेंट एडवाइजर संदीप शानबाग का कहना है कि हालांकि दुनिया के कुछ बैंकों का दिवाला निकल चुका है इसका मतलब ये नहीं कि वैसी ही स्थिती भारत में भी हो जाए।

बैंगलोर के चार्टर्ड एकाउंटेंट केतुल शाह का कहना है कि बैंक जमाकर्ताओं से पैसे बनाता है और उससे ही दूसरों को देता और कमाई करता है। अगर पैसे देने का तरीका सही नहीं या फिर निवेश गलत ढंग से किया जा रहा है तो ऐसी स्थिती में बैंक को घाटा हो सकता है। तो आप ये समझ जाइए कि जितना सुरक्षित आपके बैंक का निवेश है उतना ही सुरक्षित आपका पैसा रहेगा।

जैसा कि वित्त मंत्री का कहना है कि बैंकों की हालत ठीक है इसका आखिर क्या मतलब है। इसका मतलब ये हुआ कि आरबाआई ने बैंकों के लिए कुछ नियम बनाए हैं जिन्हें सभी बैंकों को मानना होगा और इस तरह से जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहेगा।

यहां कुछ नियम हैं---

- बैंक एक निश्चित सीमा तक ही लोन दे सकता है। लोन बोले तो होम लोन, क्रेडिट कार्ड इत्यादि।

- आरबीआई की मॉनिटरी प़ॉलिसी उस लिमिट के बारे में बताती है जिसमें ये बताया जाता है कि कौन सा बैंक स्टॉक मार्केट में पैसे लगा सकता है। इसमें ये होता है कि बैंक एक लिमिट तक ही निवेश कर सकते हैं।

- फॉरेन फंड के इस्तेमाल के लिए भी बैंकों के पास एक लिमिट होती है। इससे ये साबित होता है क्राइसिस के समय अगर विदेशी अपने हाथ खींच लें उसके बावजूद भी हमारे बैंकों को कोई फर्क नहीं पड़े।

-बैंकों के ऑटिड और डिस्क्लोजर की सख्त जरूरत होती है ताकि ये जाना जा सके कि बैंक कितने पैसे उधार पर दे और ले रही है।

- बैंकों को भविष्य में किसी मुसीबत से बचने के लिए मिनिमम कैपिटल फंड मेंटेन करके रखना चाहिए। बैंकों के पास लिक्विड फंड भी होने चाहिए जैसे कि सीआरआर और एसएलआर।

CNN-IBN पर दिखाए जाने वाले एक शो के दौरान CNBC TV 18's के बैंकिंग एडिटर लता वेंकटेश ने बताया कि बैंक में जमा किए जाने वाले हर 100 रुपए पर सरकार 25 रुपए बॉन्ड के रूप में अपने पास रखती है। सरकार गलत नहीं कर सकती है इसलिए आपका 25 रुपया किसी भी हाल में सुरक्षित है। दूसरा 8.5 फीसदी कैश आरबीआई के पास भी होता है तो ये भी सुरक्षित ही समझिए। लीमन ब्रदर्स ने अपनी पूंजी को लोन के तौर पर 40 बार रखा और गोल्डमौन ने 27 बार।

फाइनेंनशियल प्लैनर अरविंद राव का कहना है कि भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक डिपोजिट इंश्योरेंस प्लान निकाला है जिसके तहत आपका बैंक 1 लाख तक की रकम सुरक्षित रखता है।

सभी कमर्शियल बैंक, भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं, लोकल एरिया वाले बैंक और गांव में स्थित बैंक सभी डिपोजिट इन्श्योरेंस स्कीम के तहत सुरक्षित हैं।

विदेशी बैंक?

शानबाग बताते हैं कि विदेशी बैंक जिनकी सब्सिडरी भारत में है, सुरक्षित हैं। हालांकि जिनके हेड क्वार्टर विदेश में हैं और सिर्फ शाखाएं भारत में हैं उनकी हालत कुछ अलग ही है। अगर उनका संचालन विदेशों में फेल हो जाता है तो भारत में स्थित उनकी शाखाओं के संचालन पर भी एक सवाल खड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिती में बैंकों का भविष्य उनकी सरकार के हाथ में होता है।

यहां कुछ बातें हैं जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है-

ऐसी स्थिती में किसी भी तरह का पैनिक न क्रिएट करें। अपने निवेश के बारे में दोबारा से सोचें। अगर आपका निवेश किसी असुरक्षित बैंक में है तो उसे निकाल कर किसी सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकों में जमा कर दें।

स्मार्ट टिप—आप सिर्फ नाम से ही किसी बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में नहीं जान सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की बैलेंस शीट, ऑडिट रिपोर्ट और डिस्क्लोजर पढ़ने की जरूरत होती है।

पैसे लेने या फिर जमा करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सभी नियमों को जान लें। इसके लिए आप बैंक की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। हांलाकि ये समय देने वाला हो सकता है लेकिन आपके पैसे से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता।

कुछ बातें जिन्हें आपको नहीं करनी चाहिए

कोआपरेटिव बैंकों से हमेशा दूर रहें। क्योंकी इनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि इन बैंकों के लिए भी वहीं नियम होते हैं जो बाकी बैंकों के लिए हैं लेकिन बहुत बार ये उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते। अरविंद का कहना है कि कोऑपरेटिव बैंकों का गिरना कोई नई बात नहीं है।

हालांकि हमने अपने कन्टेंट की विश्वसनीयता (कई आर्टिकल्स और जानकारी का सहारा लेकर) बनाए रखने की पूरी कोशिश की है फिर भी अगर इसके आधार पर लोग अपनी राय बनाकर कुछ करते हैं तो इसके लिए न तो वेबसाइट जिम्मेदार होगी और न ही लेखक।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Safety, Money, Mandi Ki Maar



पिछली खबर
शेयर बाजारों में कुछ भी असामान्य नहीं: सेबी
अगली खबर
आम निवेशक को रुलाने लगी है मंदी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012

फिच पर रेटिंग सुधारने के लिए सरकार का दबाव

सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है। 15:08 PM, May 17, 2012

रिकार्ड गिरावट के बाद रुपये की कीमत में सुधार

रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है। 13:50 PM, May 17, 2012

शेयर बाजार में तेजी, 88 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 88.99 अंकों की बढ़त के साथ 16119.08 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4878.60 पर खुला। 10:37 AM, May 17, 2012
IBN7