नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.69 अंक और निफ्टी 66 अंक गिरकर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.69 अंक (-0.76 प्रतिशत) गिरकर 19,318.16 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,628.27 अंक का उच्च और 19,257.37 अंक का निम्न स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 66 अंक (-1.13 प्रतिशत) गिरकर 5,799.75 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,907.95 अंक का उच्च और 5,780.35 अंक का निम्न स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 151.65 अंक (-1.89 प्रतिशत) गिरकर 7,852.83 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक भी 189.85 अंक (-1.87 प्रतिशत) गिरकर 9,963.32 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (1.23 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.92 प्रतिशत) सूचकांकों के अलावा सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (-5.40 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-2.88 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-2.65 प्रतिशत) और धातु (-2.43 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। सेंसेक्स में इंफोसिस (2.09 प्रतिशत), एसीसी (1.46 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.38 प्रतिशत), टीसीएस (1.32 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (1.27 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे।
वहीं, जयप्रकाश एसोसिएट्स (-5.19 प्रतिशत), डीएलएफ (-4.13 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (-3.94 प्रतिशत), एल एण्ड टी (-3.48 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (-2.70 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। बीएसई पर 743 शेयरों में तेजी और 2,203 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0