मुंबई। बाजार में आई मंदी का असर एयरलाइन बिजनेस पर भी पड़ा है। नतीजा ये कि देश की नंबर वन जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलायंस समझौता करने पर मजबूर हैं। अब से कुछ देर पहले मुंबई में किंगफिशर के मालिक विजय माल्या और जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल ने इस समझौते का ऐलान किया। ये समझौता नेटवर्क शेयरिंग, ट्रैनिंग और संसाधनों जैसे अहम मुद्दों पर हुआ है।
इस समझौते के उद्देश्यों में खर्चो में कटौती और कारोबार संचालन में तालमेल प्रमुख रूप से शामिल है।
किंगफिशर के चेयरमैन विजय माल्या और जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल ने लंबी बैठक के बाद सोमवार रात को समझौते की घोषणा की।
समझौते के तहत घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में कोड शेयरिंग भी की जाएगी। खर्चो में कटौती के लिए संयुक्त ईंधन प्रबंधन, संयुक्त विमान प्रबंधन, चालक दल के सदस्यों का संयुक्त उपयोग आदि शामिल है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: jet, Kingfisher, Mandi Ki Maar








कमेंट्स
0