दुबई। बहरीन में रहने वाली एक भारतीय महिला को विमान में बैठने से इतना डर लगता है कि उसने पूरे 13 वर्षों तक भारत लौटने की सुध नहीं ली।
दुबई के समाचार पत्र 'गल्फ डेली न्यूज' ने महिला का नाम गुप्त रखते हुए कहा है कि इस महिला को विमान में बैठे 13 साल हो गए और पिछली बार उस वह उस समय विमान में बैठी थी जब वह अपने पति के साथ सऊदी अरब से बहरीन आई थी।
यह महिला बहरीन के एक स्कूल में नृत्य अध्यापिका है। उसने बताया कि मैं पहली बार शादी के बाद विमान में बैठी थी और मेरी शादी को 24 वर्ष बीत चुके हैं। मैं पहली बार चेन्नई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में बैठी थी।
उस समय भी मुझे काफी डर लगा था लेकिन तब मैं कम उम्र की थी और विमान में बैठ गई थी।
पिछले साल दिसंबर में जब इस महिला के परिवार ने भारत के लिए विमान का टिकट बुक करवाया तो यह महिला विमान में बैठने की डर से हवाई अड्डे से ही वापस घर चली गई।
More on: Plane, Dubai, teacher








कमेंट्स
1