IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

नोबेल पुरस्कार के लिए नेहरु की 11 बार हुई अनदेखी

Posted on Oct 14, 2008 at 10:40pm IST

नई दिल्ली। नोबेल फाउंडेशन ने केवल महात्मा गांधी की ही नहीं वरन् देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 11 बार अनदेखी की थी।

पुरस्कारों के लिए पिछले नामांकनों का ब्यौरा हालांकि गोपनीय रखा जाता है, लेकिन नोबेल फाउंडेशन ने 1901 से 1956 तक के दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है। इनकी खोजबीन से पता चला है कि पंडित नेहरु के नाम पर 50 के दशक की शुरूआत में विचार किया गया था।

वर्ष 1950 में पंडित जी के नाम से दो नामांकन भेजे गए थे। इनमे से एक दिल्ली विश्वविद्यालय के कानून के प्रोफेसर एल.आर. शिवसुब्रमण्यिम ने और दूसरा बंबई विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एम.वेंकटरंगैया ने भेजा था।

नेहरु ने भारत में संसदीय सरकार की स्थापना की और वे आजादी के संघर्ष के प्रमुख नेताओं में से थे। नेहरू को अपनी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति और गांधी जैसे सिद्धांतों का पालन करने के लिए नामांकित किया गया था।

ओस्लो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेन्स अरुप सीप ने नामांकनों का मूल्यांकन किया था। नोबेल समिति ने 1962-67 के दौरान महर्षि अरविंद और पूर्व राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन के नामों पर भी विचार किया था।

एक अमेरिकी राजनीति विज्ञानी राल्फ बुंचे को फिलीस्तीन में मध्यस्थता करने के कारण 1950 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 1951 में पंडित नेहरु को तीन नामांकन हासिल हुए। ये नामांकन 1946 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अमेरिकी एमिली ग्रीन बाल्क, अमेरिक न फ्रेंड्स सर्विस कमेटी की ओर से लुइस हाकिंस और मद्रास विश्वविद्यालय के प्रोफसरों की ओर से श्रीनिवाला शर्मा ने किए थे।

इन तीनों नामांकनों का सीप ने ही मूल्यांकन किया था। 1951 का नोबेल पुरस्कार एक फ्रांसीसी ट्रेड यूनियन नेता लियॉन जोहाक्स को दिया गया था।

इसी तरह 1953 में भी नेहरु को बेल्जियम के कई सांसदों की ओर से नामांकित किया गया था। लेकिन उस वर्ष का नोबेल पुरस्कार द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी सेनाओं का नेतृत्व करने वाले जार्ज सी.मार्शल को दिया गया।

1954 में नेहरु को दो नामांकन प्राप्त हुए थे लेकिन इस बार यह पुस्कार संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय को प्रदान किया गया।

स्विट्जरलैंड के एक प्रोफेसर एडमंड प्रीवाट ने 1955 में नहरु को पुन: नामांकित किया था लेकिन इस वर्ष किसी भी व्यक्ति को नोबेल शांति पुरस्कार न देकर इनामी राशि इस पुरस्कार संबंधी विशेष कोष को आवंटित कर दी गई।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Nehru, Noble



पिछली खबर
जब संता ने दौड़ाई कार
अगली खबर
फोन पर बिजी संता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012

ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा में 92 बार फेल हुआ शख्स

इस शख्स ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए करीब 3000 पाउंड (लगभग 4,700 डॉलर) खर्च कर कई बार घंटे भर लम्बी सिद्धांत परीक्षा दी। 22:16 PM, Jan 24, 2012
IBN7